A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

किसानों की मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

कांग्रेस सरकार अपना चुनावी वादा निभाए आम जनों किसानों से जो वादा किया था दाना दाना खरीदने की बात कहें थे

दैनिक बालोद न्यूज/चन्दन पटेल/गुंडरदेही।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार, व बालोद जिला भाजपा (संगठन) अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार के मार्गदर्शन मे एवम् जिला भाजपा किसान मोर्चा, अध्यक्ष तोमन साहू व भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी के दिशानिर्देश पर भाजपा मंडल गुंडरदेही के धान खरीदी केंद्रों रंगकटेरा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर किया गया । किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष टीकाराम निषाद द्वारा प्रदर्शन किया गया इस धरना प्रदर्शन में विशेष रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी ,जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर , टीका राम निषाद अध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल गुंडरदेही, हेमंत साहू जिला महामंत्री किसान मोर्चा बालोद , सौरभ चोपड़ा जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य बालोद , श्रीकांत वर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा मण्डल गुंडरदेही , दिलीप कुल्हाड़े पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोषाध्यक्ष बालोद, वीरेंद्र साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रेंगकटेरा , भोज राम साहू महामंत्री किसान मोर्चा मंडल गुंडरदेही, तोमन लाल साहू कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल गुंडरदेही , धनसाय साहू , हेमंत सोंनकर पूर्व पार्षद , मयंक अग्रवाल महामंत्री युवा मोर्चा मंडल गुंडरदेही , शंकर यादव पार्षद नगर पंचायत गुंडरदेही , रोमन सोंनकर जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा , नेम लाल यादव सरपंच पांगरी , ओंकार सिंह मंडल अध्यक्ष अर्जुंदा किसान मोर्चा एवम कार्यकर्ता किसान आदि उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा निम्न मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया

राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी किसानों को एकड़ 3 बोरी (90 किलो) गोबर खाद खरीदी की बाध्यता समाप्त कर किसानों को एच्छीक रूप से वर्मी कंपोस्ट खरीदने की छूट हो साथ ही वर्मीकंपोस्ट नमक हो एवं रेत व मिट्टी मिला हुआ ना हो। प्रदेश सरकार द्वारा हाल में ही जारी राजीव गांधी योजना के अंतिम किस्त की राशि में 30 से 50% तक की कटौती करते करीब 470 करोड़ की राशि किसानों को कम जारी की गई है। इस अंतर की राशि को तत्काल किसानों को जारी किया जावे। प्रदेश सरकार राज्य में सरकार बनाने से पहले किसानों का दाना -दाना धान खरीदने का वादा किया गया था। चुकी छत्तीसगढ़ में रवि की फसल भी पर्याप्त मात्रा में होती है अत: पूरे प्रदेश में किसानों के रवि फसल की खरीदी ₹2500 प्रति क्विंटल में तत्काल प्रारंभ किया जावे। राज्य सरकार द्वारा सरकार बनाने से पहले अपने घोषणा पत्र में पूर्व सरकार की लंबित 2 वर्षों के धान बोनस देने का वादा किया था। किंतु सरकार को lआज साढ़े 3 वर्ष से अधिक हो गया है बकाया बोनस की राशि तत्काल किसानों को जारी किया जावे। राज्य सरकार प्रतिवर्ष गिरदावरी के नाम पर किसानों के रगबे में लगातार कटौती कर रही है। कहीं मेढ़ काटे जा रहे हैं कहीं खेत ही कम कर दिया जा रहे हैं जिससे पूरे प्रदेश के किसान आक्रोशित है, किसान के संपूर्ण खेतीहार रगबे का 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जावे।जिसके लिए गुंडरदेही अनुभागीय अधिकारी, तहसीलदार को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

4 days ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

1 week ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

1 week ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

1 week ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY