गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सकरौद की घटना है
दैनिक बालोद न्यूज/चन्दन पटेल/गुंडरदेही।ब्लॉक गुंडरदेही अंतर्गत ग्राम सकरौद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सकरौद में चाकू बाजी का बड़ा मामला सामने आया है जिसमे पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी युवक को चाकू से हमला कर दिया जिसमे युवक की घटना स्थल में मौत हो गया।
काफी समय से पत्नी तारनी गेंडरे का उसके प्रेमी मुरारी सिन्हा के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसके कारण उन दोनो में अक्सर लड़ाई चलती रहती थी। जिसके कारण तारणी गेंडरे अपनी प्रेमी के साथ भाग कर आपने जीजा के यह रहने आई थी।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह मामला आज सुबह 6 बजे के बताए जा रहे हैं
जिसमें तारनी गेंडरे 25 वर्ष अपने अपने प्रेमी मुरारी सिन्हा के साथ ग्राम सकरौद अपने जीजा के यहां आई थी। जिसका पता चलते उसका पति लक्ष्मण गेंडरे दोनो को मारने की साजिश रचा और सुबह ग्राम सकरोद पहुंचा गया। गुस्से में आग बबूला पति चाकू से दोनो के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मुरारी सिन्हा की घटना स्थल में ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही रनचिरई थाना उप निरीक्षक यमन देवांगन अपने दल बल के साथ घटना स्थल में पहुंचे। और घायल महिला को 108 के माध्यम से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लाया गया। जहा प्राथमिक उपचार पश्चात स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। महिला के गले मुंह में काफी गंभीर चोट आई है जिसके कारण महिला कुछ बोल नहीं पा रही है। महिला हाथो के माध्यम से इशारा कर कुछ पूछने या बताने का प्रयास कर रही है। घटाना का पता चलते ही गुंडरदेही थानेदार हॉस्पिटल पहुंचकर महिला की स्थिति का जायजा लिया।
आरोपी लक्ष्मण गेंडरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है कस्टडी में रखकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के दो मासूम बच्ची है एक 3 साल की और एक 8 महीने की।
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…
समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल के सहजता एवं…
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…
पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…
UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…
दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…