A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

सर्वसमाज के मध्य समरसता साहू समाज का उद्देश्य सामाजिक बदलाव आवश्यकता अनुरूप हो–जयश्री

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

जनपद पंचायत क्षेत्र के गांवों में कर्मा जयंती समारोह–

दैनिक बालोद न्यूज/डोंगरगांव।नगर सहित जनपद पंचायत डोंगरगांव क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कर्मा जयंती मनाई गई। जनपद क्षेत्र के ग्राम मोहड़, माथलडबरी, आसरा व सांगीनकछार में आयोजित समारोह में विधायक की धर्मपत्नी जयश्री साहू मुख्य अतिथि बतौर सम्मिलित हुई। इस मौके पर छग साहू संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव टिकेश साहू, जिपंअध्यक्ष गीताघासी साहू, जिपं सदस्य श्रीमती जागृति यदु, तहसील अध्यक्ष हेमन्त साहू, सचिव धनराज साहू व प्रवक्तापुरुषोत्तम साहू बतौर अतिथि शामिल हुए।

सर्वप्रथम माता कर्मा की महाआरती कर ध्वजारोहण किया गया

माथलडबरी में आयोजित समारोह में जयश्री साहू ने साहू समाज की एकता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सामाजिक एकता के साथ सर्वसमाज के साथ समरसता ही किसी भी समाज के उत्तरोत्तर प्रगति का आधार है। साहू समाज सर्वसमाज के मध्य समरसता के साथ जीवन निर्वाह में विश्वास रखता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने समय के साथ समाज मे आवश्यक बदलाव पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू ने माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए माता कर्मा के त्याग को अनुकरणीय बताया। श्रीसाहू ने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को पहचान कर दूर करने सतत प्रयास करने आव्हान किया। उन्होंने सामाजिकजनों को शिक्षा व व्यवसाय में जोर देने अपील की।

जपंअध्यक्ष टिकेश साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के सामाजिकजनों को कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा व व्यवसाय में जोर देने आग्रह किया

उन्होंने मोहड़ व माथलडबरी में स्वीकृत विकास कार्यो को गिनाते हुए विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। समारोह को जिपंअध्यक्ष गीता साहू, तहसील अध्यक्ष हेमन्त साहू, जिपंसदस्य जागृति यदु ने भी संबोधित क़िया। उक्त अवसर पर भगवत साहू, प्रमोद साहू, मयंक यदु, भूषण देवांगन, बेलस साहू, अहिल्या पंसारी, प्यारे साहू, चन्द्रकुमार साहू, बिसंभर साहू सहित सामाजिकजन उपस्थित थे।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY