दीपक यादव, बालोद। बालोद जिले के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अब 5 साल का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद से जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भी इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा है कि बच्चा पहले से रायपुर एम्स अस्पताल में भर्ती है। उसे किन कारणों से वहां पहले भर्ती कराया गया था इसकी भी पतासाजी की जा रही है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाल रहे हैं कि बच्चा किसका है, कहां से उनके माता-पिता आए थे। किन हालातों में उन्हें वहां भर्ती कराया गया। रायपुर से अभी यही जानकारी मिली है कि 5 साल का एक बच्चा (लड़का) कोरोना पॉजिटिव निकला है। इधर सूत्रों के अनुसार बच्चा जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खर्रा पोस्ट कचांदुर का बताया जा रहा है। अब तक वहां कोई कोरोना का केस सामने नहीं आया था। आखिर बच्चा इस संक्रमण के दायरे में कैसे आया यह भी जांच का विषय है। बताया गया कि 5 माह से बच्चे का इलाज एक बीमारी के चलते रायपुर अस्पताल में चल रहा है।
नोट- आपके पास भी हो ऐसी बड़ी खबर तो हमें दे खबर- 9755235270 editor,Dainikbalodnews.com
आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…
पिछले 6 अप्रैल से लापता था परिवार वालों ने गुण्डरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…
समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल के सहजता एवं…
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…