A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बीरेतरा (भाठा गांव) के आदर्श गौठान में महिला दिवस सप्ताह मनाया गया

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह की मनाई सामग्री का स्टॉल लगाकर गांव के लोगो को इसके बारे में जानकारी दिया

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।ग्राम पंचायत बिरेतरा (भाठा गांव) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर ग्राम बिरेतरा के आदर्श गौठान में महिला दिवस सप्ताह बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमे अलग अलग समूह की महिलाओं ने अपने समूह से बनाए गए सामग्री का स्टॉल लगाया। जिसमे वैभव लक्ष्मी स्वम सहायता समूह अर्जुनी की महिलाओं ने डिश वाश , जय मां बमलेश्वरी स्वयं सहायता समूह मचौद ने ब्रेड, नारी शक्ति बिरेतरा सब्जी बाड़ी, जय भवानी स्वयं सहायता समूह बिरेतरा पर्रा सुपा चरिहा बांस शिल्प, एकता महिला स्वयं सहायता समूह सिकोसा आचार बड़ी पापड़ चिप्स, जागृति महिला स्वयं सहायता समूह खुटेरी आंवला आचार इसके साथ साथ बहुत से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह की मनाई सामग्री का स्टॉल लगाकर गांव के लोगो को इसके बारे में जानकारी दिया। जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुंडरदेही मनोज मरकाम जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू ने समूह की महिलाओं के द्वारा लाए गए स्टॉल सामग्रियों निरीक्षण किया एवम उनके उत्साह वर्धन के लिए समान भी खरीदे और आदर्श गौठान का निरीक्षण किया।

सुचित्रा साहू जनपद अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आए सभी महिलाओ को बधाई दी। और कहा आज के समय में महिलाएं पुरषों से कदम से कदम मिला कर चल रही है। महिलाएं सभी क्षेत्रो आगे बढ़ रही हैं।

योगेश कुमार देशमुख सरपंच बिरेतरा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में आए सभी महिलाओं को बधाई दिया

महिलाओ को उनकी शक्तियों से उनको जागरूक किया। महिला मातृ शक्ति है। आज के समय में महिलाएं सभी क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।महिलाओं को उनकी शक्तियों को बताने और मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे आये महिलाओं ने खेलो में अपने शक्ति का प्रदर्शन किया। और सभी लोगो को बता दिया महिला किसी पुरषों से कम नहीं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज मरकाम जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष नारायण साहू हेमंत साहू रूपचंद जैन योगेश कुमार देशमुख सरपंच बिरेतरा कृपा राम निषाद उप सरपंच नीलकंठ देशमुख सचिव ग्रामवासी व विभिन्न गांव से आए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

थाना सनौद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पकडा गया,थाना सनौद पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गिरफ्तार ।

आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…

23 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज : गुंडरदेही के इस नदी घाट में देखा गया अज्ञात शव ,हत्या की आशंका कुछ देर में खोदाई करेंगे अभी पुलिस विवेचना कर रहे हैं

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…

1 day ago

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

1 week ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

2 weeks ago
A.S.S. TECHNOLOGY