A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

सरपंच संघ की आवश्यक बैठक में अधिकारी कर्मचारियों पर सरपंचों ने दिखाएं आक्रोश कहा सरपंच सबसे ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों से परेशान है

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।डोमन देशमुख अध्यक्ष सरपंच संघ गुंडरदेही के नेतृत्व में साहू सदन गुंडरदेही में सरपंच संघ की आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें सरपंचों ने अधिकारी कर्मचारियों पर आक्रोश दिखाते हुए उन पर काम में देरी करने का आरोप लगाया है।

अध्यक्ष सरपंच संघ गुंडरदेही डोमन देशमुख ने अधिकारी कर्मचारियों पर कामों में लापरवाही दिखाने एस्टीमेट सत्यापन मूल्यांकन में देरी करने का आरोप लगाया हैं। अधिकारी कर्मचारी अपने काम को सही समय से करें वरना इस्तीफा देदे।

नारायण साहू संरक्षक ने कहा कि

विगत दो वर्षों से आवास की राशि नहीं मिली है । और विगत 8 महीनो से मनरेगा की राशि नही मिला है। ओ जल्द से जल्द मिलना चाहिए नहीं तो हम प्रदेश स्तर में उग्र आंदोलन करेंगे।

सरपंच संघ ने निम्न मांगों को लेकर बैठक किया को इस प्रकार है

(1) लंबित आवास की राशि जारी की जाए।
(2) मनरेगा के अंतर्गत जो भी काम हुआ है मटेरियल का भुगतान 15 दिवस के भीतर किया जाए।
(3) पूर्व निर्धारित नामांतरण का फौती बंटवारे का अधिकार ग्राम पंचायत को दिया।
(4) सरपंच संघ के लिए एक बैठक व्यवस्था की जाए।
(5)पूर्व में 8 सूत्री मांग किया गया था उसको तुरंत जारी किया जाए।
(6) प्रदेश स्तरीय नशे से जुड़ी जो भी चीज है उसे तत्काल बंद किया जाए।
(7) विधायक या मंत्री जी कोई घोषणा करते है तो 15 दिवस अंदर उसे स्वीकृत किया जाए।
(8) कार्यकाल के दौरान अगर सरपंचों का आकाशमिक निधन हो जाता है तो बीमा की व्यवस्था की जाए।

जिसमें लेखक चतुर्वेदी अध्यक्ष सरपंच संघ बालोद, पोषण देवांगन डौंडी लोहारा ब्लॉक, डोमन देशमुख अध्यक्ष सरपंच संघ गुंडरदेही, नारायण साहू संरक्षक, केशू राम गंधर्व सचिव, संतराम तारम सह सचिव, रेणुका गजेंद्र कार्यकारणी जिला, किरण कोंहरे सदस्य और भारी संख्या में 5 ब्लॉक के सरपंच उपस्थित रहे।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY