A.S.S. TECHNOLOGY
शासन/ प्रशासन

अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चे डिजिटल क्लास के माध्यम से करेंगे पढ़ाई : कलेक्टर

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

छुईखदान के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।शासन की मंशा अनुरूप बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सभी विकासखंडों में संचालित की जा रही है। शासन द्वारा स्कूल भवनों का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया जा रहा है। जहां बच्चे डिजिटल क्लास के माध्यम से पढ़ाई कर सकेगें तथा उच्च स्तर की लैब सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज छुईखदान विकासखंड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अब इसकी साज-सज्जा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्कूल आकर्षक लगनी चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए खैरागढ़ संगीत कला विश्वविद्यालय के सहयोग से स्कूल की दीवारों पर कलात्मक एवं ज्ञानवर्धक पेंटिंग बनवाने कहा।

उच्च स्तर की मिलेगी लैब सुविधा

कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि लैब के लिए आवश्यक सामग्री क्रय किया जाए। फर्नीचर, लाईब्रेरी के लिए पुस्तकें तथा अन्य आवश्यक सामग्री स्कूल में व्यवस्थित रखी जाए। उन्होंने स्कूल के सामने स्थित भवन को रंगाई-पोताई और सुधार कार्य कर मध्यान्ह भोजन के लिए उपयोग करने कहा। उन्होंने स्कूल के चारों तरफ पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम छुईखदान श्री सुनील शर्मा, जनपद सीईओ छुईखदान श्री प्रकाश तारम, नायब तहसीलदार सुश्री नेहा विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

2 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

7 days ago
A.S.S. TECHNOLOGY