बालोद। बालोद शहर के पाररास वार्ड 1 में सुबह 5 बजे एक बड़ी घटना हो गई। यहां रहने वाले अधिवक्ता(वकील) प्रकाश साहू अपने घर से जलते हुए बाहर दौड़े और बचाव की आवाज लगाने लगे। आसपास के पड़ोसियों ने उन्हें बचाने, आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक वे काफी झुलस चुके थे। उन्हें आनन-फानन में प्राइवेट गाड़ी से पहले जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर 9 भिलाई रेफर किया गया है। वे 90 फीसदी झुलस गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बड़ी बात यह सामने आ रही है कि अगर वकील ने आत्महत्या की कोशिश की होगी तो वह घर से निकलकर क्यों भागे? पुलिस आत्महत्या व हत्या के प्रयास दोनों एंगल से जांच कर रही है। टीआई जीएस ठाकुर का कहना है कि अभी जांच चल रही है। मामले में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पूरी जांच होने के बाद बात सामने लाई जाएगी। इधर बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ लोगों के साथ वकील का विवाद हुआ था। जिसे भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। वकील की हालत गंभीर बनी हुई है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…