अवकाश के दिनों में पर्याप्त संख्या में लिपिक व भृत्य लगाने के लिए कहा गया है
दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने 7 मार्च से 25 मार्च 2022 तक आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने विधानसभा प्रश्नों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश एवं मुख्यालय से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
सभी अधिकारी अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर की जानकारी कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव को तत्काल भेजने कहा गया है। कार्यालयीन दिवसों के अतिरिक्त अपने कार्यालय में अवकाश के दिनों में पर्याप्त लिपिक एवं भृत्य की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…