A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

इस जिले में हुई सर्वाधिक धान खरीदी, प्रदेश में रहा प्रथम, जिले में अब तक के धान खरीदी वर्षों में किसानों ने इस वर्ष किया सर्वाधिक धान का विक्रय

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY
  • किसानों से रिकार्ड 8246039 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।जिले के धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के अंतिम दिन में लगभग सभी किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के दौरान राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वाधिक धान की खरीदी कर प्रथम स्थान पर रहा। इस वर्ष किसानों से रिकार्ड 8246039 क्ंिवटल धान की खरीदी की गई। जो अब तक के धान खरीदी वर्षों में सबसे अधिक है। शासन द्वारा 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमला धान खरीदी कार्यों में लगी हुई थी। जिससे किसानों को अपने मेहनत का फल मिल सके। धान खरीदी के दौरान असामयिक वर्षा से कुछ किसान अपने धान का विक्रय नहीं कर पाए थे। शासन द्वारा किसानों के हित का ध्यान रखते हुए धान खरीदी की अवधि 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी किया गया। जिससे धान बेचने से छूटे हुए किसानों ने टोकन कटवाकर पूरा धान का विक्रय कर लिया।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमला द्वारा धान खरीदी अवधि में किसानों की समस्या को दूर करते हुए सभी पात्र किसानों का धान क्रय किया गया। इसके साथ ही पंजीयन, रकबा संशोधन, पंजीयन स्थानांतरण, पंजीयन रिस्टोर, नवीन पंजीयन, रकबा समर्पण सुधार, टोकन, नाम सुधार, बैंक खाता संशोधन में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर धान खरीदी की गई। असामयिक वर्षा के कारण धान खरीदी में देरी होने वाले किसानों का टोकन जारी कर धान विक्रय के लिए सुविधा दी गई। धान खरीदी उत्सव में 7 फरवरी तक 8246039 क्ंिवटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में लगभग शत प्रतिशत पंजीकृत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। वहीं धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव भी लगातार किया जा रहा है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 4635323 क्ंिवटल लगभग 56.21 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। जिसके तहत राईस मिलर्स द्वारा 2016063 क्ंिवटल तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से 2619260 क्ंिवटल धान का उठाव कर संग्रहण केन्द्रों में संग्रहित किया गया है।


कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं व्यवस्था के लिए लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले के उपार्जन केन्द्रों से लगातार राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा धान का उठाव अवकाश के दिनों में भी कराया गया। ताकि पंजीकृत कृषक को धान विक्रय करने में किसी प्रकार असुविधा न हो।

जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान का शीघ्र डीओ और टीओ के माध्यम से धान उठाव किये जाने के लिए आगामी 15 मार्च 2022 तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन आदि की व्यवस्था से धान खरीदी का कार्य पूर्ण किया गया है।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

4 days ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

1 week ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

1 week ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

1 week ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY