A.S.S. TECHNOLOGY
शासन/ प्रशासन

मुख्यमंत्री के आव्हान पर जिले के गौठानों में व्यापक पैमाने पर किसानों ने किया पैरादान,जिले के कुल 375 गौठानों में 94080 क्विंवटल पैरादान किया गया

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

गौठानों में पशुओं के लिए पानी, छांव एवं चारा कराया जा रहा उपलब्ध

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।गौठानों में सुराजी गांव योजना अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर पैरादान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आव्हान पर गौठानों में पशुओं के चारा के लिए किसानों ने पर्याप्त मात्रा में पैरादान किया है। जिले के गौठानों में पशुओं के लिए पानी, छांव एवं चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है। गौठान में गायों की देखरेख की जा रही है। गौठानों में किसानों द्वारा पैरादान करने से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने में गौठान प्रबंधन समिति को आसानी होगी। जिले में अभियान चलाकर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में पैरादान संग्रहण का कार्य किया गया।
जिले के कुल 375 सभी गौठानों में पैरादान किया गया है। जिसमें सभी गौठानों कुल 8 हजार 317 ट्रेक्टर ट्राली में 94080 क्ंिवटल पैरादान किया गया है।

राजनांदगांव विकासखण्ड के 38 गौठान में 12480 क्ंिवटल पैरादान किया गया है। वहीं डोंगरगांव विकासखण्ड के 39 गौठान में 17970 क्विंटल, छुरिया विकासखंड के 44 गौठान में 12885 क्विंटल, खैरागढ़ विकासखंड के 39 गौठान में 13032 क्ंिवटल, डोंगरगढ़ विकासखंड के 24 गौठान में 7014 क्ंिवटल, छुईखदान विकासखंड के 51 गौठान में 3720 क्ंिवटल, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के 66 गौठान में 10570 क्ंिवटल, मोहला विकासखंड के 34 गौठान में 10100 क्ंिवटल, मानपुर विकासखंड के 40 गौठान में 6309 क्ंिवटल पैरादान किया गया।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY