A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

धान खरीदी के शेष दिनों में अवैध धान पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के लिए सभी किसानों का टोकन जारी

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।शासन द्वारा किसानों को धान बेचने में सुविधा के लिए 7 फरवरी तक धान खरीदी का समय बढ़ाया गया है। जिससे धान बेचने से छूटे हुए सभी किसान अपने धान का विक्रय कर सके। धान खरीदी केन्द्रों में बचे हुए किसानों का धान खरीदने के लिए सभी व्यवस्था बना ली गई है। वहीं अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज धान खरीदी और अवैध धान को रोकने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लू बंजारी, बम्हनी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के लाल बहादुर नगर और रामाटोला के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सतर्कता के साथ सभी किसानों का धान खरीदना है। इस दौरान कोचियों बिचौलियों द्वारा धान खपाने की संभावना अधिक रहती है। धान का सत्यापन करने के बाद धान खरीदी की जाए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में अन्य राज्यों से धान आने की अधिक संभावना बनी रहती है, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।

अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश

अवैध धान आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व अमला को लगातार धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान वहां के पंजीकृत किसान, अब तक खरीदे गए धान तथा उठाव की जानकारी ली। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि लगभग सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। वही धान बेचने से बचे हुए किसानों का टोकन काट लिया गया है। धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव भी लगातार जारी है।

कलेक्टर ने जिला के सीमा क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र कल्लू बंजारी, बम्हनी, लाल बहादुर नगर और रामाटोला का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान विक्रय की जानकारी ली। बुचाटोला निवासी किसान श्री बुधराम ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है। बारिश के कारण धान बेचने में देरी हुई है। आज अपने पूरा धान का विक्रय कर लिया है। इस दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

4 days ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

1 week ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

1 week ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

1 week ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY