A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

जिले में 75 प्रतिशत किसानों ने बेचा अपना धान, विक्रय किए गए धान में 43 प्रतिशत धान का हुआ उठाव

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

कलेक्टर के निर्देश पर धान उठाव महाअभियान चलाकर किया जा रहा धान का उठाव

दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को धान बेचने के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसान चार महीने की अपनी कड़ी मेहनत से उत्पादित धान को समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार 1 दिसम्बर 2021 से धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। जिले में 2 लाख 12 हजार 37 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 75 प्रतिशत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। किसानों से 60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। साथ ही धान उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव भी युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक खरीदे गए धान में 43 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तीन दिन धान उठाव महाअभियान चलाया जा रहा है

जिससे धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्था सुनिश्चित बनी रहें। मंगलवार को किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों और धान खरीद सुगमता से चलती रहे, इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने धान उठाव में तेजी लाने के लिए अन्य जिलों के कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर संग्रहण केन्द्र को प्रारंभ कराया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान खरीदी केन्द्र के सभी नोडल अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि धान खरीदी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने मिलर और परिवहनकर्ता को धान उठाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक मिलिंग क्षमता से कम मिलिंग करते पाए जाने पर जांच कर कस्टम मिलिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धान उठाव के लिए परिवहनकर्ताओं को वाहन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

4 days ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

1 week ago

जंगल में प्रेमी युगल का कंकाल मिला, इलाके में फैली दहशत लगभग दो माह पुरानी है कंकाल

पुलिस मामले को लेकर पता साजी में जुटे दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।तुमड़ीकसा जंगल में एक…

1 week ago

डोंगरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई माइनिंग कंपनी Antofagasta ऐप के माध्यम के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

UK की फर्जी माइनिंग कंपनी में निवेश कराने के नाम पर ₹1.98 लाख की धोखाधड़ी,…

1 week ago

प्राथमिक शाला खुर्सीपार में आज नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच वागिश बंजारे उपसरपंच, पंचगण व शिक्षकों ने बच्चों को खिलाया स्वादिष्ट भोजन

दैनिक बालोद न्यूज।बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोड़ेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY