A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

दो अपने बच्चें सागर और अक्षय को फंदे पर लटकाने के बाद मां झरना साहू ने भी फंदे पर झूल कर दे दी अपनी जान

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क। धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। घर में दो बच्चों का शव लटका मिला वहीं पास में दूसरे फंदे पर मां का शव मिला। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंची। दो छोटे बच्चों के साथ मां के शव को फंदे पर लटकते देख घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लोगों के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू (26) ने पहले अपने दोनों बेटों को फांसी लगाने के बाद खुद फांसी लगा ली होगी।

फांसी पर लटकते बेटे सागर (6) अक्षय (4) के शव साड़ी के फंदे और मां झरना का शव कमरे में लगे छड़ में लटका था। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची बिरेझर चौकी की पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना बुधवार सुबह 7 से 8 के बीच बताई जा रही है। उस वक्त झरना का पति सब्जी बेचने गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटका देखा तो परिवार के लोग सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ फांसी क्यों लगाई है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने मृतका के पति से भी पूछताछ की। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने दोनों बच्चों को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली होगी। फांसी लगाने वाले स्थल पर एक टेबल और सोफा रखा हुआ था। इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY