दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क।मानपुर निवासी प्रार्थिया रजनी वर्मा पिता चंद्रिका वर्मा उम्र करीब 35 साल ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि पांच माह पहले जब स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में भर्ती हेतु विज्ञापन निकला था, तब उसने भी नौकरी के लिए आवेदन किया था। इस बीच मानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू टांडिया ने उससे संपर्क किया और कहा कि वह उसे स्वामी आत्मानंद स्कूल में नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए उसे 65 हजार रूपए देना होगा। उसके बाद प्रार्थिया ने नौकरी लगने के लिए कर्ज लेकर 65 हजार रूपए राजू टांडिया को दिया, किंतु पांच माह बीतने के बाद न तो प्रार्थिया की सरकारी नौकरी लग पाई और न ही आरोपी राजू टांडिया ने उसे ली गई रकम को वापस किया। इस दौरान प्रार्थिया अपने रूपए को वापस लेने के लिए उसके घर का चक्कर लगाती रही। कई बार मोबाइल पर काल कर रूपए वापस करने की मांग करती रही, किंतु आरोपी उसे आज-कल-परसों रूपए लौटाने का आश्वासन देकर गुमराह करता रहा। आखिरकार प्रार्थिया ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। रिपोर्ट पर आरोपी मानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू टांडिया के खिलाफ धारा 420 भादंवि के तहत धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। विवेचना जारी है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…