दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क।छत्तीसगढ़ के जशपुर में भाजपा के एक नेता के खिलाफ गंभीर अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ उनके यहां काम करने वाली नौकरानी ने FIR दर्ज कराया है। जिसके मुताबिक भाजपा नेता गुप्ता ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी की थी। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
दर्ज शिकायत के मुताबिक भाजपा नेता और नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने बीते 29 अक्टूबर को नौकरानी की बेटी से छेड़खानी की थी। इस मामले में पुलिस ने पूरी बातों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए नौकरानी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।
पॉस्को एक्ट के आरोपी नगर पंचायत उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल किसी तरह की सूचना सामने नहीं आई है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श के बाद गिरफ्तारी को लेकर कदम बढ़ाए जाने के संकेत दिए गए हैं। बहरहाल इस विषय को लेकर शहर में चर्चा आम होने लगी है।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…