A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

राज्य शिक्षक सम्मान समारोह 2020 के लिए 54 शिक्षकों का नाम की घोषणा किया गया बालोद से दयालु दास पिकेंश्वर ,मिथलेश शर्मा राजनांदगांव से विष्णु शर्मा सहित इन शिक्षकों का नाम है शामिल

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज।राजभवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह-2020 के वर्चुअल कार्यक्रम में आज स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राज्य शिक्षक पुरस्कार समारोह वर्ष 2020 के लिए चयनित 54 शिक्षकों के नाम की घोषणा की। समारोह में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और राज्यपाल के सचिव  अमृत खलको उपस्थित थे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए चयनित शिक्षकों में गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक  संतोष कुमार साहू और शिक्षक  टेकराम साहू, रायपुर जिले के व्याख्याता  बिहारी लाल शर्मा और सहायक शिक्षक श्रीमती सुचीता साहू,  बलौदाबाजार जिले के शिक्षक शिवकुमार श्रीवास और प्रधान पाठक श्री धनेश कुमार वर्मा, राजनांदगांव जिले के शिक्षक  विष्णु प्रसाद शर्मा और प्रधान पाठक श्रीमती शीला सोनी, नारायणपुर जिले के प्रधान अध्यापक महेन्द्र कुमार पुजारी, बेमेतरा जिले की प्रधान पाठक श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और व्याख्याता  कमल दास मानिकपुरी, महासमुंद जिले के शिक्षक  लेखराम साहू और व्याख्याता  तुलेन्द्र कुमार सागर, बिलासपुर जिले के प्राचार्य कैरोलाईन सतुर और व्याख्याता डॉ. धनंजय पाण्डे, जशपुर जिले के व्याख्याता  महेश कुमार गुप्ता और प्रभारी प्राचार्य  इकबाल अहमद खान, मुंगेली जिले की व्याख्याता श्रीमती लीला श्रीवास्तव और  राजेन्द्र कुमार क्षत्रीय, दंतेवाड़ा जिले की प्रधान अध्यापक श्रीमती सुमित्रा सोरी और व्याख्याता श्रीमती शैनी रविन्द्र, जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षक अभिषेक कालविन और सहायक शिक्षक नरेन्द्र कुमार लहरे का नाम शामिल है।
 इसी प्रकार दुर्ग जिले की प्राचार्य श्रीमती संगीता सिंह बघेल और  संजय कुमार टिकरिहा, बलरामपुर जिले के व्याख्याता रामनारायण तिवारी और व्याख्याता  रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, बस्तर जिले की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार और व्याख्याता श्रीमती करमजीत कौर परमार, शिक्षा जिला सक्ती के शिक्षक फूलसाय सिदार, सूरजपुर जिले के  गोवर्धन सिंह और श्रीमती प्रियंका सिंह, कोरबा जिले के व्याख्याता  राकेश टंडन और प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, कांकेर जिले के व्याख्याता  ओम प्रकाश सेन और व्याख्याता  वाजिद खान, रायगढ़ जिले के व्याख्याता पवन कुमार नायक और प्रधान पाठक  शैलेन्द्र राय, कोण्डागांव जिले के व्याख्याता राम गोपाल ठाकुर और  राकेश कुमार विश्वकर्मा, कोरिया जिले की प्रधान पाठक श्रीमती मटिल्डा टोप्पो और प्राचार्य श्रीमती सुदिप्ता शर्मा, बालोद जिले के प्रधान पाठक  दयालुराम पिंकेश्वर और शिक्षक  मिथलेश कुमार शर्मा, बीजापुर जिले के प्रधान अध्यापक  देवी चन्द शोरी और सहायक शिक्षक  सुरेश कुमार राठौर, अंबिकापुर जिले के व्याख्याता  ओम प्रकाश साहू और व्याख्याता जनार्दन सिंह, सुकमा जिले की शिक्षक श्रीमती सच्चावती नाग और शिक्षक श्रीमती शेख सकीना, धमतरी जिले के प्रधान पाठक  दयाराम साहू और सहायक शिक्षक श्री देवनाथ साहू, कबीरधाम जिले की व्याख्याता श्रीमती सुस्मिता डागसरे और सहायक शिक्षक श्री महेश कुमार सिंह का नाम शामिल हैं।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

3 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

3 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

3 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

3 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

1 week ago
A.S.S. TECHNOLOGY