दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क।कोरोना संक्रमण कितना ख़तरनाक है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कोरोना से आज महिला जिला कांगेस अध्यक्ष ममता राठौर का निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ होने से उन्हें सुबह अस्पताल में भरती कराया गया। मगर डाक्टरों के प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। मृत्यु के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई।
ममता राठौर जिला पंचायत सदस्य के साथ ही गरियाबंद नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी थीं। बताते हैं, असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा हैं कि उनकी रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गयी थी। फिलहाल मृतिका कांग्रेस नेत्री की कोरोना रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट में उन्हें पाॅजिटिव बताया गया है। इस बात की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने की है।
मृतिका ममता राठौर पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। वर्तमान में गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष थी। बताया जा रहा हैं कि ममला राठौर जिले में काफी लोकप्रिय नेत्री थी। उनकी पैठ गरीब तबके के लोगों में काफी ज्यादा थी। उनके मौत की खबर के बाद सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक नेताओं में शोक की लहर है।
गांववालों ने प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा बंदी के साथ मारपीट की शिकायत की थी दैनिक बालोद…
दो अन्य आरोपी जो घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश जारी है।…
पीडब्ल्यूडी गहरी नींद में मरम्मत कार्य भी नहीं करा पा रहे है दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम…
दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत राजनांदगांव के ममता नगर निवासी योगेश…
दैनिक बालोद न्यूज/राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के कारण एक…
आरोपियों के कब्जे से चोरी गये मशरूका कीमती 90,000 रूपये को जप्त कर भेजी गई…