बालोद। राज्य शासन एवं कलेक्टर जिला बालोद के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा बालोद के मार्गदर्शन में पढ़ाई तुहार द्वार के तहत सीजी स्कूल डॉट इन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन क्लास संचालन हेतु जोन स्तरीय प्रशिक्षण शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पूर्व विकासखंड गुरुर जिला बालोद में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स लेख राम साहू व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल जमरुवा ने बताया कि अब प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय स्तर पर पढ़ाई तुहंर दुआर के तहत Cgschool.in पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन क्लास संचालन किया जाना सुनिश्चित किया गया हैं। आन लाइन क्लास संचालन हेतु प्रक्रिया को मोबाइल के माध्यम से चरणबद्ध बताया गया। ऑनलाइन क्लास संचालन के लिए सभी बच्चों तथा शिक्षकों को सिस्को वेबैक्स मीटिंग एप डाउनलोड करना, सीजी school.in में पंजीयन करना, विवेक से मीटिंग ओपन करना, ऑनलाइन क्लास बनाना, ऑनलाइन क्लास में शामिल होना तथा अन्य तकनीकी ज्ञान के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में जॉन प्रभारी के रूप में रायपुरिया प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरूर, निरीक्षण करता अधिकारी कीर्ति कुमार सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी गुरुर, मास्टर ट्रेनर्स लेख राम साहू तथा शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय पुरूर, कनेरी, फागुनदाह, जगतरा, बाग तराई, चंदन बिरही, कोच वाही तथा कर्रेझर के प्राचार्य तथा व्याख्याता उपस्थित रहे।
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…