A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

जिले में पहली बार महिला स्व सहायता समूह कर रही कड़कनाथ मुर्गीपालन

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज़/ कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में बालोद विकासखण्ड के ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में गंगा मैया स्वसहायता समुह की महिलाएं कड़कनाथ मुर्गीपालन कर रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र बालोद द्वारा स्व सहायता समूह को कड़कनाथ मुर्गीपालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। तत्पश्चात कड़कनाथ मुर्गी के पॉच सौ नग चुजे एवं आवश्यक सामग्री ड्रिंकर, फीडर, ब्रुडर, फीड इत्यादि प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.आर. साहू ने बताया कि स्वसहायता समूह की महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर उत्साहित है, इससे निश्चित् रूप से महिलाये स्वरोजगार प्राप्त कर आर्थिक रूप से सक्षम होंगी। उन्होंने बताया कि कड़कनाथ मुर्गी की विशेषताओं के कारण अन्य मुर्गियों की तुलना में बाजार में अधिक मांग है। उन्होंने बताया कि भविष्य में गौठान में कृत्रिम रूप से अंडे सेने हेतु हैचरी स्थापित करने की भी योजना है जिससे समूह की महिलाएॅ अंडे से चुजे निकालकर एवं बेचकर अधिक आय प्राप्त कर सके एवं जिले के किसानों एवं मुर्गीपालकों को कड़कनाथ चुजे, अण्डे एवं मुर्गी की आपूर्ति कर सके।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

केंद्र सरकार ने तीन प्रतिशत डीए आज फिर बढ़ाये, वहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी फिर तीन प्रतिशत पीछे रहेंगे

दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…

2 days ago

शरद पूर्णिमा में आज नि:शुल्क दवा युक्त खीर वितरण करेंगे नगर में

पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…

2 days ago

अंचल में 17 अक्टूबर से निकाली जायेगी माता देवालय दर्शन यात्रा

पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…

2 days ago

प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर आज इस नगर में सुमधुर भजनों की देगी प्रस्तुति

शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…

2 days ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज: कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय ने कर्मचारियों के चार प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा

दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…

3 days ago

प्लास्टिक रूपी रावण से निपटने के लिए दो पर्यावरण प्रेमियों ने स्वच्छता अभियान दैहान तरोद में चलाकर जागरुकता का संदेश दिया

सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…

7 days ago
A.S.S. TECHNOLOGY