दैनिक बालोद न्यूज/देवरीबगला।केंद्र सरकार के द्वारा पारित तीन कृषि कानून के खिलाफ 9 फरवरी को कांग्रेस कमेटी ने बीजाभाटा से अर्जुन्दा तक पदयात्रा निकालें थे और समापन हाई स्कूल के सामने सभा स्थल में हुई जँहा कांग्रेसः के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखें।अर्जुन्दा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतुराम पटेल ने आन्दोलन की रूपरेखा एवं उदेशय बताया।
कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक ने कहा कि
केंद्र की सरकार पूंजीपतियों के समर्थक है यदि कानून किसान हित मे होता तो भाजपा के लोगों को घूम घूम कर बताने की जरूरत नही होती। केंद्र द्वारा पारित कृषि कानून काला एवं किसान को नुकसान पहुचाने वाला है।
जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि
प्रधानमंत्री मोदी किसान नही है इसलिये किसान विरोधी कानून पारित किया है। छतीसगढ़ के भाजपा सांसद भी किसान है लेकिन उन्होंने किसान के पक्ष में काम नही कर रहे है। ,श्रीमती सुधाकर ने कहा कि यह बिल पास नही होना चाहिए नही तो सबको नुकसान होगा। केंद्र के कृषि कानून का विरोध किया। मोदी को जनता के सेवक के रूप में चुना गया है लेकिन वे सब काम उल्टा कर रहे है वे विभिन्न कानून बना कर जनता को गुमराह कर रहे है। जीएसटी एवं कृषि कानून को देश को बर्बाद करने वाला कहा। उन्होंने केंद्र के कृषि कानून को काला कानून बताया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि ऐसा कानून बना है जिसे किसान ही समझ नही पा रहा है। उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सरकारी मोबाइल को असहयोग कर निजी मोबाइल कम्पनी जियो को आगे बढ़ाया इसी तरह कृषि कानून अर्थहीन है। सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के संतोष पांडे,रतीराम कोसमा, संगीता नायर, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, सुषमा चंद्राकर, प्रकाश नाहटा ने भी संबोधित किया।,।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक् देवरीबगला कोदुराम दिल्लीवार, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरे ,जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर , केशव शर्मा, प्रमोद दुबे, ममता पांडे, अशोक देवांगन, नारायण साहू, विजयपाल बेलचंदन, सागर साहू, संतोष निषाद, अनुभव शर्मा, बरसन निषाद, ढाल ठाकुर उपस्थित थे।
आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…
पिछले 6 अप्रैल से लापता था परिवार वालों ने गुण्डरदेही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…
दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…
समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के बीच मुलाकात करने पहुँचे राज्यपाल के सहजता एवं…
दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…