बालोद। रविवार की रात से लगातार अब तक हो रही बारिश ने जिले में अब हालात बिगाड़ दिए हैं। कहीं बारिश तो कहीं बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पुल पुलिया भी अब उफान मारने लगे हैं। इसी क्रम में गुरुर ब्लॉक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि टेंगना बरपारा गांव में मुख्य मार्ग जाने के पहले ही पुल टूट कर बह गया है। यह जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू का ही गृह ग्राम है। पुल टूटने की खबर उन्होंने एसडीएम शिल्ली थामस को दे दी है। जिला पंचायत सदस्य ललिता ने कहा कि इस जगह पर नया पुल बनना है। टेंडर भी हो गया लेकिन बरसात के पहले काम शुरू नहीं हो पाया था। ले देकर इसी से गुजारा हो रहा था। अब पुल टूटने से परेशानी बढ़ जाएगी। इसी तरह और भी कई गांव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है।
तस्वीरों में देखिए किस तरह के बन गए हैं हालात,,,,,,
दैनिक बालोद न्यूज।छत्तीसगढ़ में कर्मचारी एक बार फिर केंद्रीय कर्मचारियों से महंगाई भत्ता के मामले…
पिछले 20 वर्षों से इसी तरह शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण कर रहे हैं दैनिक…
पौराणिक संस्कृति और मान्यताओं से लोगों को रूबरू कराने दैनिक बालोद न्यूज/ घनश्याम साव/ डोंगरगांव।प्राचीन…
शरद पूर्णिमा के उत्सव पर रंगारंग आयोजन दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव।भारत की प्रसिद्ध भजन गायिका…
दैनिक बालोद न्यूज।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया…
सिर में प्लास्टिक की पन्नी हाथों में पानी बोतल व जागरूकता तख्ती लेकर संदेश दिया…