A.S.S. TECHNOLOGY
Recent

प्रदेश महिला मोर्चा में गुंडरदेही विधानसभा को मिला विशेष महत्व

A.S.S. TECHNOLOGY
A.S.S. TECHNOLOGY

दैनिक बालोद न्यूज/अर्जुंदा ।विगत कई दिनों से चल रही अटकलों पर अंततः रविवार को विराम लग गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पूरी टीम में देखा जाए तो जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुवे लगातार संघर्ष करने वाली महिलाओं को टीम में स्थान दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि गुंडरदेही विधानसभा के सक्रिय महिला नेत्रियों को प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष स्थान मिला है। जिसके चलते विधानसभा के 4 महिला नेत्रियों को क्रमशः कार्यकारणी सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान मिला है।


पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भुनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जोकि जिला पंचायत सदस्य का दायित्व निर्वहन कर चुकी है।वही अर्जुंदा भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशेष स्थान दिया गया है! श्रीमती ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य होने के साथ-साथ बघेली पंचायत के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक लगातार सरपंच बनती आ रही है!
वहीं पूर्व सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा श्रीमती अंजनी साहू को विशेष आमंत्रित सदस्य रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में स्थान दिया गया है। जानकारी अनुसार श्रीमती साहू लगातार महिलाओं की टीम को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का काम करती रहती है।


विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में महिला नेत्री नंदिनी धाक को भी प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में स्थान मिला है श्रीमती धाक पूर्व में खादी ग्राम बोर्ड की सदस्य रहने के साथ साथ क्षेत्र में सक्रिय राजनीति कर रही है।जानकारी मिलने अनुसार पहली दफा विधानसभा के 4 महिलाओं को प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में स्थान मिला है जोकि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी भी साबित हो सकता है महिला मोर्चा में महिला नेत्रियों को मिले दायित्व हेतु जिला भाजपा महामंत्री द्वय प्रमोद जैन किशोरी साहू पूर्व विधायक राजेंद्र राय ,वीरेंद्र साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेख राम साहू भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ,ठाकुर राम चंद्राकर, चिमन देशमुख, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी प्रनेश जैन टीनेश्वर बघेल, महामंत्री विश्वास गुप्ता, पवन सोनवर्षा, सुरेश केसरवानी, निरंजन साहू ,थान सिंह मंडावी, सेवक महिपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना हेमंत सोनकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, संगीता चंद्राकर ,सालिक देशमुख, पुष्पलता बघेल ,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला,रमेश सोनवानी टोमन साहू, माया चंद्राकर, हरीश कटझरे, ओसाभ यादव, चंद्रहास देवांगन, रोशन सिन्हा ,थीनेश्वरी सोनकर, प्रकाश शर्मा, प्रकाश जैन, भारतीय देवांगन, अनीता साहू, जितेश्वरी ठाकुर, सावित्री शर्मा, ननीता साहू, सारिका मेहर, रुकमणी सोनकर ,केसरी साहू, सहित समस्त कार्यकर्ताओं इस नियुक्ति का स्वागत करते हुवे हर्ष व्यक्त किया।

A.S.S. TECHNOLOGY
dainikbalodnews

Recent Posts

थाना सनौद क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते पकडा गया,थाना सनौद पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गिरफ्तार ।

आरोपी द्वारा स्कुटी क० सीजी 24 एस. 0483 से शराब परिवहन करते पकड़ाया दैनिक बालोद…

22 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज : गुंडरदेही के इस नदी घाट में देखा गया अज्ञात शव ,हत्या की आशंका कुछ देर में खोदाई करेंगे अभी पुलिस विवेचना कर रहे हैं

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुण्डरदेही। गुंडरदेही के खेरूद घाट में रेत में दफन मिला एक अज्ञात…

1 day ago

धान से भरी पिकअप व सरकारी गाड़ी की टक्कर, आधे दर्जन से ज्यादा घायल

दैनिक बालोद न्यूज/चंदन पटेल/गुंडरदेही।बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम खप्परवाड़ा के पास गुरुवार दोपहर 1 बजे…

1 week ago

छोटे लाल साहू को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

दैनिक बालोद न्यूज/घनश्याम साव/डोंगरगांव। मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के समाज कार्य विभाग से छोटे लाल…

2 weeks ago
A.S.S. TECHNOLOGY