बड़ी रोचक खबर:एक विवाह ऐसा भी जब पुलिस को करवानी पढ़ गई शादी…?

बालोद/धमतरी। जिले के भखारा में अनूठी शादी देखने को मिली। जहाँ प्रेमी जोड़े के परिजन नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने शादी का बीड़ा उठाया। प्रेमी युगल का थाने परिसर में ही माता-पिता एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विवाह कराया गया। तीन साल से प्रेमी जोड़े के बीच लव अफेयर चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था, तभी दोनों को गांव में मिलते हुए ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद दोनों को पकड़ कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

दरअसल मामला भखारा थाना के ग्राम गुजरा की है

यहाँ निवासी नारद निषाद की पुत्री कामिनी निषाद (18) और ग्राम गिलोरा थाना अभनपुर निवासी वीरेन्द्र साहू (21) का तीन सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों की मुलाकात कुरूद के एक शादी समारोह में हुई थी। इस दौरान दोनों एक दूसरें को दिल दे बैठे थे। दोनों जीवन भर एक साथ रहने की कसमें भी खाई थी, लेकिन लड़की नाबालिग होने के कारण युवक उसके बालिग होने का इंतजार करने लगा। इस बीच दोनों कई दफा एक दूसरे से मिलते भी रहे। इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को थी, लेकिन अलग अलग जाती के होने के कारण दोनों परिवार की सहमति नहीं बन पाई थी। बीते शनिवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ग्राम गुजरा पहुंचा तो ग्रामीणों को संदेह हुआ और दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों को रातभर गांव में रखने के बाद दूसरे दिन भखारा थाना लाया गया, जिसके बाद परिजनों, पुलिस वालों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह करा दिया गया।

वही भखारा थाना प्रभारी कोमल नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि


लड़की-लड़का के बालिग होने का प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज कर लिया है। लड़की लड़का एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे, बहुत समझाने के बाद भी प्रेमी जोड़े नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने थाना परिसर में स्थापित शिव मंदिर में माता-पिता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनों की जयमाला शादी कराई गई है।