3 दिन से घर से गायब किसान ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

बालोद। ग्राम धौराभाठा के रहने वाले 45 वर्षीय किसान नरेश प्रधान ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे 3 दिन से घर से गायब थे। परिजन गांव व रिश्तेदारों में पता तलाश कर रहे थे तभी कल शाम 7 बजे गांव में यह सूचना पहुंची कि किसी ने खेत तरफ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आशंका से परिजन मौके पर जाकर देखें तो वह नरेश प्रधान ही निकला। आत्महत्या का कारण अब तक अज्ञात है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। बेटे सुरेश कुमार प्रधान का कहना है कि वे 3 दिन पहले घर से बिना बताए निकले थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज भी करवा रहे थे। इस आधार पर पुलिस आत्महत्या का कारण मानसिक स्थिति ठीक ना होना मान रही है।