पूर्व मुख्यमंत्री का आकस्मिक निधन पांच बार सांसद नौ बार विधायक रहे हैं

दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क।्हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के व रिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में वीरभद्र सिंह ने आज अंतिम सांस ली। पिछले तीन महीनों में दो बार कोविड से ठीक होने के बावजूद वीरभद्र 23 अप्रैल से आईजीएमसीएच में भर्ती थे।

वीरभद्र सिंह नौ बार विधायक, पांच बार सांसद रह चुके हैं और वह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वह सोलन जिले के अरकी से विधायक थे। पहली बार संक्रमण की चपेट में आने के बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोविड से ठीक होने के बाद वह हॉली लॉज में 30 अप्रैल को घर वापस आ गए थे। हालांकि, घर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते उन्हें फिर आईजीएमसी में भर्ती करा दिया गया था।