खनिज विभाग के कर्माचारियों को अवैध वसूली करना पड़ा महंगा ,चार कर्माचारियों को किया निलंबित

दैनिक बालोद न्यूज/डेस्क।अवैध वसूली और रिश्वतखोरी करने वाले खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों पर सरकारी गाज गिरी है। अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने खनिज विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

अंबिकापुर कलेक्टर ने खनिज विभाग के 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। खनिज विभाग के चारों कर्मचारी वाहन मालिकों से चालान से ज्यादा रकम वसूल रहे थे, ये खेल लंबे समय से चल रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वसूली का खुलासा हो गया। चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

खनिज विभाग के 4 कर्मचारी निलंबित

दरअसलस नीता मेहता, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुषमा नागवंशी,  प्रोग्रामिंग असिसटेंट संदीप कुमार नायक कार्यालयीन समय में वाहन मालिकों से अवैध राशि की वसूली और हिस्सा बंटवारा से संबंधित बातचीत कर रहे थे. इसका वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के तहत कार्रवाई की गई है।

नीता मेहता, सहायक ग्रेड-2, सुषमा नागवंशी, कम्प्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिसटेंट और संदीप कुमार नायक, वाहन चालक, जिला कार्यालय खनिज शाखा, अम्बिकापुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सरगुजा कलेक्टर ने कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।